Update Aadhaar Card Online Address, Mobile Number, DOB And Gender || Aadhaar Card Update-2023
अब आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में नाम एड्रेस जन्मतिथि मोबाइल नंबर जेंडर बिल्कुल फ्री में यहां से चेंज कर सकते हैं। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने आधार कार्ड ऑनलाइन अपडेट कराने की सुविधा प्रारंभ कर दी है। यदि आप अपने घर बैठे या यूं कहें खुद से आधार में कुछ करेक्शन करना चाहते हैं तो आप से खुद से कर सकते हैं आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अक्सर देखा गया है कि अधिकतर लोगों के आधार में गलत जानकारी दर्ज़ है जिससे आम जनता को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
यूआईडीएआई द्वारा यह सुविधा बंद कर दी गई थी जिसमें केवल आप अपना आधार एड्रेस ही अपडेट करवा पाते थे लेकिन आप सभी के लिए यह एक गोल्डेन अवसर है, क्योंकि यह सुविधा पुनः प्रारंभ कर दी गई है UIDAI के द्वारा।
How to Update Aadhaar Card Online 2023
आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हो गया है आपके सभी वैलिड डॉक्युमेंट्स के लिए। आधार कार्ड वर्तमान समय में हर जगहों पर एक वैलिड डाक्यूमेंट्स के रूप में यूज किया जाता है। चलिए बताते हैं कि आप भी घर बैठे अपना आधार कैसे अपडेट कर सकते हैं।
- आधार को अपडेट करने के लिए आपको https://ask.uidai.gov.in पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के पश्चात नया पेज ओपन होगा जिसमें आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल दर्ज करें और कैप्चा कोड फिल करने के बाद Send OTP पर क्लिक करें।
- OTP दर्ज करने के बाद Submit & Proceed पर क्लिक करें।
- नया पेज ओपन होगा, ओपेन हुए पेज में राइट साइड (दाहिनी तरफ) में ऊपर की ओर Update Aadhaar पर क्लिक करें।
अपडेट आधार पर क्लिक करने के बाद Document Based Update आप्शन का चयन करें, नाम और आधार नंबर दर्ज करें।आधार कार्ड में जो नाम दर्ज है उसी के अनुसार अपना नाम और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- अगले विकल्प में, Resident Type में INDIAN RESIDENT का चयन करें।
- अगले विकल्प में आपको जो अपडेट करना है, यहां से अपडेट कर सकते हैं।
- जो भी आपको अपने आधार कार्ड में अपडेट करवाना है, उस विकल्प का चयन करने के बाद Proceed पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड को अपडेट करवाने की एक लिमिट होती है इसलिए आपको जो भी अपडेट करना है उसे सोच समझकर तथा ध्यान पूर्वक करें।
- आप के आधार कार्ड में पहले से जो नाम दर्ज है वह यहां पर आ जाएगा उसके बाद आपको जो नया नाम रखना है वह आप यहां पर दर्ज करेंगे। इसमें आपको एक वैलिड डाक्यूमेंट अपलोड करना होगा जिसकी लिस्ट आपको यहां पर मिल जाएगी आप पासपोर्ट, पैन कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, लीगल डाक्यूमेंट का उपयोग करके आप अपना नाम चेंज कराने के लिए कर सकते हैं।
आप अपना पेमेंट नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड अथवा UPI के माध्यम से कर सकते हैं।
इस तरह से आप अपना आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
How to Update Aadhaar Card Online 2023


Thank you so much
जवाब देंहटाएंPlease do not write any spam link in the comment box.