Jan Sewa Kendra Kaise khole|CSC Registration 2023
दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे कि Jan Sewa Kendra Kaise Khole, या फिर CSC Registration 2023 और CSC क्या है? जन सेवा केंद्र में क्या-क्या सुविधाएं प्रदान की जाती हैं? इसमें आवेदन करने की क्या प्रक्रिया है आदि सभी जानकारियां आपको इस लेख में मिल जाएंगी। यदि आप जन सेवा केंद्र से जुड़ना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस लेख को अंत तक पढ़ें। जन सेवा केंद्र खोलकर आप अपने लिए रोजगार का साधन उपलब्ध करा सकते हैं। जन सेवा केंद्र खोलकर आम जनता तक सरकारी सेवाओं और विभिन्न गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा सकते हैं। और अपनी आमदनी भी कर सकते हैं।
सरकारी सुविधाओं को आसानी से लोगों तक पहुंचाने के लिए ही भारत सरकार ने इसे स्टैब्लिश किया था।
अगर आप हाईस्कूल पास हैं और आपके पास कंप्यूटर का ज्ञान है तो आप Jan Sewa Kendra Kaise Khole या CSC Centre खोल सकते हैं।
भारत सरकार ने शहरी क्षेत्रों में हर 5 किलोमीटर की दूरी पर एक Jan Sewa Kendra स्थापित करने का फैसला किया है और ग्रामीण क्षेत्रों में हर गांव में एक Jan Sewa Kendra खोलने का लक्ष्य रखा है। जन सेवा केंद्र के माध्यम से आप अपने किसी भी तरह के कागजात बनवा सकते हैं जैसा कि ऊपर बताया गया है और आप को ज्यादा दौड़ भाग भी नहीं करना होगा और आसानी से आपका काम हो जाएगा।
Jan Sewa Kendra खोलने के लिए आपको केवल आवेदन करना है।
- आवेदक का पासपोर्ट साइज़ फोटो।
- आधार कार्ड, पैन कार्ड।
- बैंक पासबुक और कैंसिल चेक।
- कम्प्यूटर प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो तो)
- हाईस्कूल प्रमाण पत्र
- आवेदक की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आपको हिंदी तथा इंग्लिश दोनों भाषाओं की जानकारी होनी चाहिए और साथ ही साथ आपको कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए।
- जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास कंप्यूटर या फिर लैपटॉप और उसके साथ इंटरनेट कनेक्शन, प्रिंटर, स्कैनर और इनवर्टर होना अनिवार्य है।
- जन सेवा केंद्र खोलने के लिए आपके पास एक रूम या दुकान होना अनिवार्य है।
- Step-01: सर्वप्रथम आपको जन सेवा केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा जिसका लिंक आपको नीचे उपलब्ध करा दिया गया है। (या फिर गूगल पर cmscsc online लिख कर सर्च करके भी वेबसाइट ओपन कर सकते हैं)
- http://www.cmscsconline.co.in
- Step-02: दिए गए लिंक को ओपन करने के पश्चात कुछ इस तरह का नया पेज खुलकर सामने आएगा।
- CMS की सर्विस आपको महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में मिल जाएगी तो यहां से जिस राज्य में भी आप रहते हैं उस पर आप एक बार क्लिक करेंगे जिससे कि
- Step-03: मैं यहां पर उत्तर प्रदेश का चयन करता हूं आपके सामने यह स्क्रीन आ जायेगी। उत्तर प्रदेश
- Step-04: ऊपर दिये गये पेज की तरह, पेज में नीचे राइट साइड में आपको एक ऑप्शन मिलेगा New VLE Registration. आप इस पर (http://www.cmscsconline.co.in/upcsc) पर क्लिक करेंगे।
- क्लिक करते ही आपके सामने एक फार्म खुल कर आ जायेगा।
उपरोक्त फार्म को आप फिल करेंगे अपनी सुविधा के अनुसार, सबसे पहले आप चयन करेंगे New CSC का। आप अपने एरिया के हिसाब से लोकेशन फिल करने के पश्चात अपना आगे का विवरण फिल करें। तत्पश्चात सभी जानकारी भरने के बाद मांगे गये सभी डाक्यूमेंट्स को वेबसाइट पर अपलोड करें। (जैसे पासपोर्ट साइज़ फोटो, पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, हाईस्कूल प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र/बैंक पासबुक/राशन कार्ड/पासपोर्ट) सभी डाक्यूमेंट्स का साइज़ 50KB से 200KB के बीच में होना अनिवार्य है।
सभी डाक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद टर्म्स को Click करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको 1 से 2 हफ्ते का वेट करना है, वो आपकी डिटेल्स को वेरीफाई करेंगे इसके बाद एक से 2 हफ्ते के अंदर अंदर आपको एक ईमेल आ जाएगा जिसमें लिखा हुआ होगा कि आप की डिटेल्स को वेरीफाई कर लिया गया है अब आपको पेमेंट करना है उसमें एक लिंक दिया गया होगा उस पर आप क्लिक करेंगे तो आपको ₹9000 का पेमेंट करना होगा ऑनलाइन जो कि अपने डेबिट कार्ड, UPI, Net Banking से पेमेंट कर सकते हैं और एक बार पेमेंट हो जाने के बाद एक हफ्ते में आपको यूजर आईडी और पासवर्ड दे दिया जाएगा जिससे आप जन सेवा केंद्र में ऑनलाइन लॉगइन कर सकते हैं ऑनलाइन करने के लिए आप अपने e-district की वेबसाइट पर अपना Login ID और पासवर्ड डालकर लागिन कर सकते हैं।
निष्कर्ष: उपरोक्त जानकारियां समय के साथ अपडेट होती हैं इसलिए पाठकों से निवेदन है कि आधिकारिक वेबसाइट पर क्रास चेक जरूर करें।





Please do not write any spam link in the comment box.